22 मई से होने वाली जेबीटी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित, सहायक स्टाफ नर्स अभ्यर्थी 15 मई तक दें विकल्प

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) द्वारा आयोजित जेबीटी भर्ती परीक्षा (पोस्ट कोड-25004) पास करने वाले उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 22 मई से आरंभ होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसका शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने 30 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक सहायक स्टाफ नर्स, पोस्ट कोड-26004 की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों से 15 मई तक निर्धारित प्रपत्र पर विभाग के आवंटन के विकल्प आमंत्रित किए हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि निर्धारित प्रपत्र पर ये विकल्प स्वयं आयोग के कार्यालय में या आयोग के ईमेल hp-rca@hp.gov.in पर भेजे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर इस अवधि के दौरान कोई अभ्यर्थी अपना विकल्प जमा नहीं करवाता है तो उसे पदों की उपलब्धता के आधार पर स्वास्थ्य विभाग या स्वास्थ्य शिक्षा विभाग आवंटित कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...