16 मई तक भरें फॉर्म, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 11वीं प्रवेश प्रक्रिया जारी

--Advertisement--

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी में कक्षा 11वीं के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में रिक्त सीटों पर 16 मई तक कर सकते हैं आवेदन

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी के  प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया है कि शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 11वीं में विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय में वर्तमान में रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।

प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने बताया वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 11वीं में कुछ सीटें रिक्त रहने के कारण अब पात्र विद्यार्थियों के लिए प्रवेश का अवसर उपलब्ध कराया गया है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार विज्ञान संकाय मेडिकल एवं नाॅन मेडिकल में कुल 14 सीटें उपलब्ध हैं जबकि वाणिज्य संकाय में 13 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक इन सीटों पर प्रवेश प्राप्त करने के लिए विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 16 मई 2026 तक कर दिया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया विद्यालय के प्रधानाचार्य कार्यालय में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पूरी की जा सकेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...