200 मीटर तक स्कूटी को घसीटता ले गया जीप चालक, लोगों ने की जमकर धुनाई

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

घर के बाहर स्कूटी खड़ी थी, इसी बीच एक जीप चालक आया और स्कूटी को घसीटते हुए 200 मीटर दूर तक ले गया। इस दौरान जीप चालक ने भागने का प्रयास किया और वहां खड़े कुछ और वाहनों को भी टक्कर मारी। इसके बाद लोगों ने कुछ दूरी पर जीप चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। मामला देर रात करीब 9 बजे मंडी जिला के सुंदरनगर से गुजरने वाले चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे-21 पर नरेश चौक के समीप हुआ है।

वहीं मामले की सूचना बीएसएल पुलिस थाना को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में जीप चालक द्वारा गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद वहां से भागने का प्रयास किया। लेकिन कुछ ही दूरी पर लोगों द्वारा उसे दबोच लिया गया। जानकारी देते हुए स्कूटी मालिक पंकज सैनी ने बताया कि घर के बाहर स्कूटी को खड़ा किया था। उसी दौरान तेज रफ्तार जीप चालक आया और स्कूटी को घसीटता हुआ लगभग 200 मीटर दूर तक ले गया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी, और पुलिस मामले में जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...