2.73 करोड रुपए की लागत से तैयार होगा सी एच सी लंज : केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

वन खंड अधिकारी कार्यालय और आवास का भी किया उद्घाटन, साईंबाबा मंदिर में जयंती कार्यक्रम में भी की शिरकत।

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश सरकार में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लंज क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया जिसका निर्माण 2.73 करोड रुपए की लागत से किया जाएगा और एक करोड रुपए इस कार्य के लिए जारी कर दिए गए हैं।

इससे पूर्व उन्होंने वन खंड अधिकारी कार्यालय और आवास का उद्घाटन भी किया जिसका निर्माण 18.5 लाख रुपए की लागत से किया गया है। उपमुख्य सचेतक साईं जयंती कार्यक्रम में सत्य श्री सांई का आशीर्वाद लेने भी पहुंचे।

संबोधन के दौरान उन्होंने कहा उनके द्वारा समस्त शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास किया जा रहा है जिसके अंतर्गत उन्होंने आज इस क्षेत्र में सीएचसी भवन निर्माण का शिलान्यास किया है। इसके बन जाने से यहां के हजारों लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने वन विभाग के कार्यालय और आवास का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा इस कार्यालय के क्षेत्र में खुलने से जहां लोगों को इसका लाभ मिलेगा तो वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अहम साबित होगा। उन्होंने इस भवन का शिलान्यास फरवरी 2025 में किया गया था और आज यह बनकर तैयार हो गया है और लोगों के लिए यह समर्पित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को भी बहुत जल्द बनकर तैयार किया जाएगा इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने लंज में सत्य श्री सांई मंदिर में पहुँचकर साईं के जयंती कार्यक्रम में आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा इसके क्षेत्र में टाउन कंट्री प्लानिंग के अंतर्गत जल्द बड़े कार्य किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...