2 दिन पहले ब्यास में बहे युवक का शव बरामद

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

पतलीकूहल थाना के अंतर्गत सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि एच.पी.एम.सी. के समीप ब्यास नदी में किसी का शव फंसा हुआ है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर रवाना हुई और अग्निशमन विभाग के अधिकारी छापे राम ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें रैस्क्यू कॉल आई जिस पर तुरंत कारवाई करते हुए शव को कड़ी मशक्कत से नदी से निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया और पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया।

पतलीकूहल थाना के प्रभारी राजीव लखन पाल ने कहा कि मृतक की पहचान सदरूल शेख निवासी गांव रायपुर डाकघर राजारामपुर तहसील लालबाग थाना लालगोला जिल्ला मुरशीदाबाग पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि युवक कबाड़ इकट्ठा करने गया था जोकि पैर फिसलने से ब्यास नदी में गिर गया था।

3-4 वर्षों से युवक 15 मील में अपने जीजा के पास रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल ले जाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...