19 वर्षीय मजदूर ने पेड़ से फंदा लगाकर दे दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला के घनाहटी में 19 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि अभी तक युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बालूगंज के तहत गांव भलोह घणाहट्टी में 19 वर्षीय युवक ने पेड़ के साथ फंदा लगाकर जान दे दी।

मृतक की पहचान नेपाली टिका राम चंदा पुत्र ज्ञानचंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि टिका राम स्थानीय निवासी संतराम के पास मजदूरी का काम करता था।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एएसपी शिमला सुनील नेगी का कहना है कि पुलिस ने मौके पहुंच कर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...