18 साल के युवक ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब, 28 नवंबर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के तहत बाता पुल के समीप किराए के मकान में रह रहे एक 18 साल के युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सन फार्मा कंपनी में ठेकेदार के पास काम करता था। युवक बाता पुल के समीप एक किराए के मकान में अकेला रह रहा था। बताया जा रहा है कि युवक आखिरी बार 25 नवंबर को कंपनी में काम पर गया था। इसके बाद वह कंपनी नहीं गया।

एक अन्य जानकारी के मुताबिक मृतक सूरज काफी लंबे समय से अपने माता-पिता से फोन पर कोई भी बातचीत नहीं करता था, केवल अपनी दादी के साथ कुछ समय के लिए बात करता था। लेकिन 2 दिनों से उसने दादी से भी बात नहीं की। इसके बाद परिजनों ने मनोज जो उसके पड़ोसी गांव का है से फोन पर बात कर सूरज का हालचाल पूछा।

मनोज ने बताया कि 25 नवंबर के बाद वह काम पर नहीं गया है। मनोज ने मृतक सूरज के कमरे में जाकर देखा तो पाया कि सूरज ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मनोज ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस को कमरे से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...