18 दिसंबर से लापता था युवक, शुक्रवार को 150 मीटर गहरी खाई में मिला शव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपमंडल ठियोग के देहा थाना के अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर से बलग क्षेत्र का रहने वाला रणवीर पांडे पुत्र परस राम पांडे लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी। गांव के लोग इसे हर जगह तलाश रहे थे। 18 की शाम को वह बलग से छैला की ओर निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

20 दिसंबर को माईपुल के साथ लगते नाले में गांव के लोग जब तलाश कर रहे थे तो सड़क से नीचे एक गाड़ी के बंपर दिखाई दिया। करीब 150 मीटर नीचे खाई में एक दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी भी दिखाई दी। गाड़ी संख्या एचपी-16-5247 हादसे का शिकार हुई है जिसमें रणबीर पांडे का शव भी पुलिस को बरामद हुआ।

आज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्ट करवाया और शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। डीएसपी ठियोग सिदार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...