17 पेट्रोल पंप पर चार्जिंग स्टेशन; दो हफ्ते में होंगे चालू, कांगड़ा में पांच, बिलासपुर में तीन का निर्माण

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल में चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार करने के लिए कवायद तेज हो गई है। पेट्रोल पंपों के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। परिवहन विभाग के अनुसार 17 पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए गए हैं। दो सप्ताह के भीतर यह चार्जिंग स्टेशन फंक्शनल हो जाएंगे।

इनमें सबसे ज्यादा कांगड़ा जिला में पांच और बिलासपुर जिला में तीन पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन तैयार कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविदंर सिंह सुक्खू ने अभी हाल में परिवहन विभाग को इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों की रिपोर्ट भी मांग की थी।

ई-वाहनों की चार्जिंग के लिए राज्य सरकार 107 चार्जिंग स्टेशन बनाने जा रही है। इसमें 53 ई-चार्जिंग स्टेशन प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर ही बनाए जाएंगे, जबकि 54 चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण राज्य परिवहन विभाग करेगा, जो 17 चार्जिंग स्टेशन शुरू होंगे, उसमें तीन भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर बनाए गए हैं जबकि 14 अन्य इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पेट्रोल पंप पर बनाए गए हैं।

लाहुल स्पीति में उपासक फिलिंग स्टेशन, कुल्लू में कुल्लू हाईवे फ्यूल, मंडी में देवश्री कमरूनाग जी और मुरारी माता फिलिंग स्टेशन, शिमला में हिमाचल फिलिंग स्टेशन और सोबन सर्विस स्टेशन, कांगड़ा में चामुंडा फ्यूल स्टेशन, अनिरुद्ध फ्यूल प्वाइंट, पदम सिंह फ्यूल स्टेशन, एचपीएआईसीएल ज्वालामुखी और पठानिया फिलिंग स्टेशन जसूर, सोलन में कांत फिलिंग स्टेशन और ईबेस इंटरप्राइजेज, ऊना में डिपैट्रो ईको ड्राइव, बिलासपुर में हिल हाइवे सर्विस स्टेशन और महाजन सर्विस स्टेशन व घुमारवीं में राजेंद्र फिलिंग स्टेशन में ई-वाहन मालिक गाड़ी को चार्ज कर सकेंगे।

प्रदेश में कितने ई व्हीकल

परिवहन विभाग में 2502 इलेक्ट्रिक गाडिय़ां रजिस्टर्ड हैं। सितंबर माह में 79 नई गाडिय़ां इनमें शामिल हुई हंै। इनमें सबसे अधिक 1896 बाइक व स्कूटर हैं। वहीं, 74 मोटर कार, 87 इलेक्ट्रिक बसें व अन्य वाहन हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...