17 जनवरी को ज्वाली में होगा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 9 जनवरी – राजीव जस्वाल

जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा 17 जनवरी 2023 को जवाली उपमंडल में एकीकृत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। एकीकृत चिकित्सा शिविर के आयोजन को लेकर आज सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।

उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से उपमंडल जवाली में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक यह निःशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर चलेगा।

उन्होंने बताया कि इस एकीकृत चिकित्सा शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच,  निशुल्क  आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श, दिव्यांगजनों को लिए निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण तथा अन्य जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त इस चिकित्सा कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंच कर इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाएं और स्वस्थ युवा रक्तदान के लिए भी आगे आ सकते हैं।

यह रहे उपस्थित

बैठक में एसडीएम जवाली महेन्द्र प्रताप सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओ.पी. शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रश्मी अग्निहोत्री, प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र आशा कुमारी, डीपीओ विनोद चौधरी, मधु बाला, सरोज कुमारी सहित विभिन्न विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...