165 ग्राम चरस समेत चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहे 2 युवक काबू, एक फरार

--Advertisement--

Image

पुलिस को देखकर तीनों युवकों ने की भागने की कोशिश, तलाशी के दौरान गाड़ी से 165 ग्राम चरस बरामद, एक युवक मौके से फरार।

बिलासपुर, 13 मार्च – सुभाष चंदेल

चंडीगढ़-मनाली एनएच मार्ग पर छडो़ल के समीप पुलिस टीम ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक कार AF नंबर मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी, जिसमें 3 युवक सवार थे।

पुलिस को देखकर तीनों युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने गाड़ी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 165 ग्राम चरस बरामद हुई।

इस दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी है कि यह दोनों युवक चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहे हैं। फरार युवक इन दोनों युवकों को घुमाने के बहाने अपने साथ लेकर आया हुआ था।

डीएसपी राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक कार से 165 ग्राम चरस बरामद की गई है, जिसमें दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...