15 साल की लड़की कोचिंग की जगह जाने लगी होटल, अब पुलिस सोच रही आखिर कैसे करें कार्रवाई

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

होटल में चल रहे देह व्‍यापार में किशोरियों की भूमिका से पुलिस भी सकते में है। स्टेशन रोड के एक होटल में छापेमारी के दौरान 10वीं की दो छात्रा, बेगूसराय की एक छात्रा समेत चार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार (गंदा काम) के मामले में मथुरापुर के कुणाल कुमार, अलौली के अंबा के प्रभाष उर्फ छोटू और मेहसौड़ी के शमीम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला और किशोरियों की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई। महिला थाना की दारोगा किरण कुमारी ने बताया कि कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के बाद विचार किया जाएगा कि हिरासत में लिए गए महिला और किशोरियों के मामले में क्या कार्रवाई करनी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी मृदुलता के नेतृत्व में दारोगा किरण कुमारी और महिला पुलिस द्वारा उक्त होटल में छापेमारी की गई तब मामला उजागर हुआ। वर्ग 10वीं की हिरासत में लिए गए दो छात्रा के अभिभावकों का कहना हुआ कि कोचिंंग के नाम पर दोनों घर से निकलती थी। हिरासत में लिए गए बेगूसराय की युवती का कहना हुआ कि वह अलौली के एक कालेज में काम से आई थी। वह अधिक कुछ नहीं बता पाई।

हिरासत में लिए गए तीन किशोरियों की मां पुलिस को अगर-मगर बताती रही। अपना नाम- पता भी गलत बताया था। महिला के पति के आने बाद उसकी पहचान हो पाई। हिरासत में लिए गए किशोरियों की बातों को माने तो वह 10वीं की छात्रा है। उसकी आयु 13-से 14 साल की रही होगी। महिला पुलिस का कहना है कि इस उम्र में इतनी बड़ी वारदात सामने आने पर और गहन जांच की जरूरत तो है ही। वैसे, इन किशोरियों का कहना हुआ कि गांव का ही युवक उसे बुलाकर ले गया था। वह होटल सिर्फ बातचीत करने को गई थी।

महिला थाना, खगडिय़ा की दारोगा किरण कुमारी के बोल

मेडिकल जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने बाद स्पष्ट हो पाएगा कि हिरासत में लिए गए लड़कियों की वास्तविक उम्र क्या है और वह अनैतिक व्यापार में शामिल थी या नहीं ।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...