15 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान,  पुलिस ने की जांच शुरू

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

उपमण्डल सरकाघाट की चोलथरा पंचायत के हयोड गांव की एक 15 वर्षीय लड़की के फंदा लगाकर जान देने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिन के करीब पांच बजे घर के लोग अपने खेतों में गए थे और लड़की घर में स्कूल का काम करने के बहाने अकेली थी।

इसी बीच जब उसके स्वजन घर पँहुचे तो उसे आवाज लगाई लेकिन जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो उन्होंने घर के बन्द दरवाजे को खोलने की कोशिश की।जब उसने कोई उत्तर नहीं दिया तो लड़की के स्वजनों ने आसपास के घरों के लोगों को बुलाया और दरवाजे को तोड़ दिया।

जब वे अंदर गए तो वह कमरे की छत पर लगी हुई लकड़ी से झूल रही थी।जब उसे नीचे उतारा गया तो उसकी जान जा चुकी थी। गांव के लोगों में से किसी ने घटना बारे पुलिस को सूचित किया।पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस मृतक के शव को लेकर नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुँच गई और पोस्टमार्टम करवाकर उसके स्वजनों को सौंप दिया।डी एस पी तिलकराज शांडिल्य ने पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...