15 लाख से बनेगा स्कूल भवन

--Advertisement--

Image

चुराह- धर्म नेगी

राजकीय माध्यमिक पाठशाला तीसा-एक भवन के लिए अतिरिक्त दो कमरों और रसोईघर के निर्माण के लिए भी बजट मुहैया करवाया जाएगा। इसके अलावा स्कूल के विकास कार्यो के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। यह घोषणा शुक्रवार को विधानसभा उपाध्यक्ष डा. हंसराज ने स्कूल के भवन की आधारशिला रखने के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि राजकीय माध्यमिक पाठशाला तीसा-एक के भवन का कार्य समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल प्रबंधन समिति कर रही है। दो कमरों के भवन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये का प्रविधान किया गया है। उन्होंने भवन के कार्य को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र की उन्नति और तरक्की के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा क्षेत्र और सड़क निर्माण को विशेष प्राथमिकता रखी गई है।

बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसका सरकार विशेष ध्यान रख रही है। स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने को कहा। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति ने विधानसभा उपाध्यक्ष को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन राठौर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कुलवंत शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गोविद, सोशल मीडिया संयोजक दिलीप सिंह, प्रधानाचार्य घनश्याम, स्कूल प्रभारी रुचिका महाजन, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पुष्पा, बीआरसी तीसा मदनपाल खन्ना, पंचायत तीसा-एक की प्रधान सीमा महाजन, उपप्रधान अनिल कपूर, सेवानिवृत्त अध्यापक किशनलाल वर्मा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...