14वीं विधानसभा के 18वें अध्यक्ष होंगे भटियात के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद चंबा के भटियात से कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने 14वीं विस के अध्यक्ष के लिए बुधवार दोपहर बाद अपना नामांकन दाखिल किया। पठानिया हिमाचल विधानसभा के 18वें अध्यक्ष बने।

बुधवार को सदन में उनके नाम के प्रस्ताव पर कांग्रेस के 40 कांग्रेसी विधायकों ने सहमति जताई। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ अपना नामांकन विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा के समक्ष दाखिल किया।

इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री, सांसद प्रतिभा सिंह के अलावा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। इस पद  के लिए लंबे समय से माथापच्ची के बाद उनका नाम फाइनल हो गया।

कौन है कुलदीप पठानिया

कुलदीप पठानिया कांग्रेस के काफी वरिष्ठ विधायक है।  उनका जन्म चंबा जिले के सिहुंता के छलार गांव में 17 सितंबर 1957 को हुआ। बीएससी एलएलबी तक शिक्षा इन्होने लखनऊ विश्वविद्यालय व हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से प्राप्त की है।

उनकी पत्नी मीना पठानिया व एक पुत्र उनके परिवार में है। उनका बेटा भी एलएलबी की शिक्षा प्राप्त कर चुका है। NSUI के रस्ते कुलदीप राजनीति में आए।

संगठन में वह ब्लॉक युथ कांग्रेस प्रधान के अलावा चंबा कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान सहित  पीसीसी के सदस्य रहे है। 1985 में वह पहली बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने।

उसके बाद 1993 व 2003 में भी वो चुनाव जीते। एक बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन भी रहे। वह सौम्य स्वभाव के व्यक्ति है। लिखना पढ़ना उनकी हॉबी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...