स्कार्पियो ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दुकानदारों ने धुना गाड़ी सवार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

ऊना-धर्मशाला मार्ग पर सैनिक कैंटीन के सामने अनियंत्रित स्कार्पियो गाड़ी चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी और नगर परिषद ऊना के अस्थायी स्वागत द्वार को भी तोड़ दिया। स्कार्पियो की टक्कर से स्विफ्ट, बैगनार कार, एक स्कूटर सहित कई वाहनों को नुक्सान पहुंचा है।

स्कार्पियो सवार दो युवकों में से एक युवक को दुकानदारों ने खूब धुनाई की। जबकि दूसरा  युवक मौके से फरार हो गया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि स्कार्पियो गाड़ी में बैठा वाहन चालक नशे में था।

ऊना-धर्मशाला मार्ग पर वाहनों का  लग लंबा जाम 

हादसे के दौरान अफरा-तफरी मचने पर ऊना-धर्मशाला मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। इसे खुलवाने के लिए यातायात पुलिस के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अत में जाम को खोला गया और वाहनों की आवा-जाही शुरू हुई।

एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। शिकायत न आने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...