12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज आरोपित गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

जिला ऊना में अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है। अब ज़िला ऊना के एक गांव में एक 12 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके 22 वर्षीय पड़ोसी ने दुष्कर्म कर दिया। जानकारी के अनुसार पीड़िता के घर पर कोई नही था उसकी मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी ,इस बात की जानकारी आरोपित को चल गई।

मौके का फायदा उठा कर आरोपित ने पीड़िता को बहला फुसला के अपने घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया । पीड़िता की मां जब घर पर लौटी तो पीड़िता दर्द के मारे करहा रही थी तो उसकी मां ने कारण पूछा पीड़ित ने सारा मामला अपनी मां को बताया।

पीड़िता के साथ जो हुआ उसको सुनकर पीड़िता की मां के होश उड़ गए। मां ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की। ऊना महिला थाना द्वारा तुरंत मामला दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है । एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि की है उन्‍होंने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...