12 अप्रैल को लपियाना में रेडक्रॉस का निःशुल्क चिकित्सा शिविर

--Advertisement--

अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

लपियाना/शाहपुर, 25 मार्च – अमित शर्मा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा 12 अप्रैल को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लपियाना में एक दिवसीय निःशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर का आयोजन करने जा रही है।

अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से फारेस्ट रेस्ट हाउस लपियाना में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। कांगड़ा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित होने जा रहा यह शिविर 12 अप्रैल  को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक लगेगा।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि इस शिविर में रक्तदान, चिकित्सा जांच, आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा जांच, महिला रोग जांच, दिव्यांग शिविर, प्रदर्शनियां, दिव्यांगजनों के सहायतार्थ सहायक उपकरणों का वितरण तथा निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी ।

इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कांगड़ा के सहयोग से मेडिकल दिव्यांगता जांच कैंप का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके लिए पात्र व्यक्तियों को लोक मित्र केंद्र में यूडीआईडी की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना आवश्यक होगा।

इस शिविर में पंजीकृत दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे। शिविर में लोगों की जानकारी के लिए अन्य जागरूकता अभियान तथा विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शिविर में बड़ी संख्या में आकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...