11वीं के छात्रों का कमाल, खाली सिरिंज से बना दिया JCB का मॉडल

--Advertisement--

मंडी, 08 सितंबर – अजय सूर्या

सरकाघाट उपमंडल की राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा में जमा एक कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों ने खाली सिरिंज से जेसीबी का मॉडल बनाकर सभी को हैरत में डाल दिया है।

छात्रों का नाम शिवांश और आर्यन है। बीते दिनों स्कूल में साइंस फेयर का आयोजन किया गया था। इनके द्वारा बनाए गए जेसीबी मशीन के मॉडल से सभी लोग खासे प्रभावित हुए।

साइंस फेयर में स्कूल द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अनुसंधान के तहत मॉडल बनाने के लिए कहा गया था। इसमें लगभग 50 साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने-अपने मॉडलों की प्रदर्शनी सजाई। इस प्रदर्शनी में जमा एक साइंस के छात्र शिवांश व आर्यन ने जेसीबी का मॉडल साइंस अध्यापक मुकेश शर्मा की देख-रेख में तैयार किया।

उन्होंने जेसीबी को चला कर भी दिखाया और जेसीबी क्या-क्या कार्य कर सकती है, उसे मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया। यह मॉडल पिछले दिनों से सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। क्षेत्र में इन दोनों बच्चों की लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

शिवांश और आर्यन द्वारा बनाए गए इस जेसीबी मॉडल की स्कूल की प्रधानाचार्य सरिता शर्मा ने बच्चों की पीठ थपथपाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दूसरे बच्चों द्वारा बनाए मॉडल की भी सराहना की। दोनो छात्र मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते है।

अध्यापक मुकेश शर्मा के बोल

भौतिक विज्ञान के अध्यापक मुकेश शर्मा ने कहा कि दोनो छात्र पढाई-लिखाई व खेलकूद अन्य गतिविधियों में भाग लेते रहते है। इस बार भी बच्चों को मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया, जिसमें बच्चों ने खुद ही यह मॉडल तैयार कर दिया। भविष्य में भी इस तरह के मॉडल तैयार किए जाएंगे जिससे स्कूल प्रदेश का नाम रोशन हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...