1.37 करोड़ रुपए की नकदी लेकर फरार हुआ कैश कंपनी का कर्मचारी, तलाश में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में कैश कलेक्शन करने वाली कंपनी का एक कर्मचारी एक करोड़ 37 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक नगर विकास कुमार ने बुधवार को कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी मंगलवार को एक करोड़ 36 लाख रुपए लेकर फरार हो गया है।

कर्मचारी हर दिन कैश जमा कराने जाता था मगर, मंगलवार को वह बैंक नहीं पहुंचा। कंपनी के अधिकारी के पास शाम तक जब बैंक का मैसेज नहीं आया तो मैनेजर ने कर्मचारी को फोन लगाया। फोन स्विच ऑफ था। कंपनी मैनेजर ने रात्रि में थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा कई बड़ी कंपनियां का कैश कलेक्शन का काम किया जाता है। हर दिन के कैश को रकाबगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा कराया जाता है। कंपनी में सदर सुल्तानपुरा निवासी विवेक काम करता है। विवेक पर ही कैश बैंक में जमा कराने की जिम्मेदारी है।

कंपनी के मैनेजर शिशुपाल यादव ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे विवेक आफिस से बक्से में 1.37 करोड़ रुपये लेकर बैंक के लिए निकला। गाड़ी में विवेक के अलावा चार अन्य सुरक्षाकर्मी भी थे। सुरक्षा कर्मी नगदी से भरे बक्से बैंक के अंदर रखकर वापस लौट आए। विवेक बक्सों के साथ था।

पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो कर्मचारी बक्से में से रुपये निकालकर अपने बैग में रखता दिख रहा है। वह सारी रकम बैग में भरकर फरार हो गया।

इस संबंध में बैंक मैनेजर ने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। कंपनी द्वारा ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड टोरेंट पावर, वोडाफोन, डीएचएल, ब्लूडॉट आदि कंपनियों का कैश कलेक्शन का काम किया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...