ज़िला परिषद कर्मचारियों के समर्थन में उतरे भरोली जदीद प्रधान अनीश धीमान

--Advertisement--

Image

प्रागपुर – आशीष कुमार

प्रधान अनीश धीमान ने जिला परिषद के अधिकारी ब कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने और विभाग में विलय करने की मांग का समर्थन किया है।

अगर सरकार इन कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं करती है तो यह हड़ताल पर चले जाएंगे। जिनका पंचायतों के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

प्रधान अनीश धीमान ने कहा कि यह कर्मचारी कई वर्षो से विभिन्न पंचायतों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और पंचायत के पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचा रहे हैं। सरकार की ओर से समय समय पर विभागीय कर्मचारियों को वित्तीय लाभ दिए जाते हैं। जिनमें यह कर्मचारी बंचित रह जाते है।

मांग को जायज ठहराते हुए उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इन कर्मचारियों को विभाग में विलय करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।

नहीं तो कर्मचारी एवं अधिकारी संघ ने जल्द ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के फैसला लिया है। इसमें जिसमें जसवां परागपुर की 75 पंचायतों में विकास कार्य ठप हो जाएंगे और आम लोगों को प्रमाण पत्र ओर कई तरह के कार्य प्रभावित हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पहले ही कोबिड के चलते पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। अगर कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर पहले जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। इन कर्मचारियों को नियमित करने पर सरकार पर कोई भी अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी इस मांग पर विचार कर लंबे समय से चली आ रही कर्मचारियों की मांग को पूरा करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...