होशियार सिंह क्या देहरा में कर पाएंगे राजेन्द्र राणा की तर्ज पर सुजानपुर से धूमल को हराने जैसा करिश्मा

--Advertisement--

होशियार सिंह क्या देहरा में कर पाएंगे राजेन्द्र राणा की तर्ज पर सुजानपुर से धूमल को हराने जैसा करिश्मा – राणा

डोल भटहेड़ – अमित शर्मा 

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड साधू राम राणा ने देहरा विधानसभा से उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी मुख्यमंत्री सुखविंदर सूखू की पत्नी कमलेश ठाकुर और दुसरी तरफ देहरा से दो बार लगातार आजाद उम्मीदवार के रूप में बने विधायक होशियार सिंह के बीच हो रहे चुनावी मुकाबले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में हो रहे तीन उपचुनावों में से अब सब की नजरें सिर्फ़ देहरा उपचुनाव की हार जीत को लेकर टिकी हुई हैं।

क्योंकि देहरा में इस बार सीधी चुनावी टक्कर वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सूखू की पत्नी और दो बार के लगातार बने आजाद विधायक होशियार सिंह के बीच जो इस बार भाजपा के उम्मीदवार हैं के बीच होने जा रही है।

इस रोचक चुनावी मुकाबले जहां होशियार सिंह की बात की जाए तो उन्होंने दो बार लगातार भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों को जबरदस्त पटखनी देते हुए आजाद उम्मीदवार के रुप में चुनाव जीते हैं और वहीं पर दुसरी तरफ कमलेश ठाकुर जोकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सूखू की पत्नी पहली मर्तबा अपने मुख्यमंत्री पति और हिमाचल सरकार के आधार पर चुनाव में उतरी हैं।

अतः होशियार सिंह इस बार चुनाव में आजाद नहीं बल्कि भाजपा के प्रत्याशी के रूप में उतरें हैं और अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं जबकि दुसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी कमलेश ठाकुर अपने मुख्यमंत्री पति सुखबिंदर सूखू और हिमाचल सरकार में कांग्रेस पार्टी के सहारे चुनाव जीतने केलिए आश्वस्त दिखाई दे रही हैं।

अतः इस दिलचस्प चुनावी मुकाबले में क्या होशियार सिंह सुजानपुर से राजेन्द्र राणा द्बारा धूमल को हराने जैसा कोई करिश्मा देहरा में कर पाएंगे या फिर सुखविंदर सूखू की पत्नी कमलेश ठाकुर अपने मुख्यमंत्री पति और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की सरकार के प्रभाव से होशियार सिंह को हार का स्वाद चखा कर देहरा से होशियार सिंह की राजनीति पर विराम लगाते हुए देहरा से वाया नादौन होते हुए शिमला पहुंच कर देहरा विधानसभा की पहचान बन पाएंगी?

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...