होली पर दर्दनाक हादसा, सीर खड्ड में डूबे 2 लोग, दोनों की मौत

--Advertisement--

होली पर बिलासपुर में दो युवकों की डूबने से मौत, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में रंगों के त्योहार होली पर बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल में एक दुखद घटना सामने आई है। सीर खड्ड के पिपलूघाट के पास दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। जश्न के माहौल के बीच इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही झंडूता पुलिस थाना की टीम इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक होली मनाने के बाद खड्ड में नहाने उतरे थे, लेकिन गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए।

एएसआई रविन्द्र कुमार सन्धू के बोल

जानकारी देते हुए पुलिस थाना झंडूता के एएसआई रविन्द्र कुमार सन्धू ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान हो गई है।इसमें एक युवक का नाम अश्वनी कुमार (34), गांव कुठेडा, झंडूता है और दूसरे की पहचान गोपाल मणी (15), गांव मोही, झंडूता के रूप में हुई है और आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...