होली के दिन स्कूटी उड़ाने वाले दो चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरा की मदद से चढ़े हत्थे

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

18 मार्च होली के दिन निर्मल स्वीट शॉप के सामने से एक को स्कूटी चोरी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गुलशन कुमार निवासी प्रेमनगर, देहरादून उत्तराखंड ने 18 मार्च को पुलिस थाना पांवटा साहिब में अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद इस मामले को देख रहे पांवटा थाने के मुख्य आरक्षी नवीन कुमार द्वारा कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अजय कुमार व अनिल कुमार उर्फ अर्जुन निवासी पुरुवाला कांशीपुर पांवटा साहिब को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरा की मदद से वह सूत्रों की मदद से इन दोनों को इनके घर के पास से ही गिरफ्तार किया। इस दौरान दोनों आरोपियों से चुराई गई स्कूटी भी बरामद की गई।

डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्कूटी भी रिकवर कर ली गई है।

इस दौरान उन्होंने बताया की दोनों आरोपियों को बुधबार को अदालत में पेश किया गया, जहां अदलात ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। इस दौरान आरोपीयों से अन्य चोरियो के संदर्भ मे भी पूछताछ की जा जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...