होनहार बिरवान के होत चिकने पात, आर्यन डांगी ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

गांव पलसेहड़, तहसील श्री नैना देवी के निवासी आर्यन डांगी ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा है। आर्यन डांगी पुत्र श्री रामपाल ने एमबीबीएस की नीट परीक्षा में 635 अंक प्राप्त कर देशभर में एसटी कैटेगरी में 14वां रैंक हासिल किया और उनका चयन देश के बहु प्रतिष्ठित दूसरे प्रसिद्ध कॉलेज मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली के लिए हुआ है।

यही नहीं आर्यन डांगी ने देश की दूसरी प्रसिद्ध परीक्षा नेस्ट (NEST) जोकि डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (DAE) द्वारा आयोजित की जाती है, में एसटी कैटेगरी में पूरे देश में प्रथम रैंक हासिल किया और उनका चयन भावा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के अधीन आने वाले कॉलेज (CEBS) सेंटर फॉर एक्सीलेंस एवं बेसिक साइंस में साइंटिस्ट के लिए भी हुआ है।

लेकिन आर्यन डांगी ने अपने कैरियर के लिए डॉक्टर बनना पसंद किया। आरएन डांगी के बड़े भाई आईआईटी में है और पिता रेलवे में इंजीनियर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...