हेलिकाप्टर भेज बचाई महिला की जान, मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देशों पर लाहुल-स्पीति से मरीज एयरलिफ्ट

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क – व्यूरो रिपोर्ट

भारी बर्फबारी के बाद पटरी उतरी लाहुल-स्पीति जिला के लोगों की जिंदगी अभी भी भारी चुनौतियों से जूझ रही है। इस फेहरिस्त में मियाड़ घाटी के छालिंग गांव की रहने वाली महिला पदमा देचन जो गंभीर रूप से बीमार थी और जिंदगी को बचाने के लिए किसी तरह जद्दोजहद कर रही थी।

वहीं, महिला की जिंदगी बचाने के लिए विधायक रवि ठाकुर ने प्रयास तेज किए और विकट परिस्थितियों में सरकार का हेलिकाप्टर उपलब्ध करवा कर महिला को मेडिकल एमर्जेंसी के आधार पर शुक्रवार को घाटी से एयरलिफ्ट किया गया।

उधर, बीडीसी सदस्य दिलीप का कहना है कि उन्हें जब महिला के परिजनों ने संपर्क किया और बताया कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें तुरंत उच्च स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है। लिहाजा वे यह मामला विधायक रवि ठाकुर के समक्ष रखें और हेलिकाप्टर की व्यवस्था करवाएं।

ऐसे में लाहुल -स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने तुरंत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से संपर्क साधा और पूरी स्थिति से उन्हें अवगत करवाया। वे लगातार सरकार से संपर्क बनाए हुए थे और लगातार लाहुल के मियाड़ घाटी के लिए हेलिकाप्टर की उड़ान करवाने की मांग कर रहे थे।

विधायक रवि ठाकुर ने इस संबंध में जीएडी के उच्च अधिकारियों से भी संपर्क साधा और जल्द से जल्द उड़ानों का शेड्यूल जारी करने की मांग की।

लिहाजा विधायक रवि ठाकुर की मेहनत रंग लाई और शुक्रवार सुबह बीमार महिला को एयर लिफ्ट करने के लिए प्रदेश सरकार ने हेलिकॉप्टर की उड़ान की व्यवस्था लाहुल घाटी के लिए की। परिजनों ने भी विधायक व सरकार का अभार व्यक्त किया है।

कांग्रेस सरकार ने करवाईं उड़ानें

विधायक रवि ठाकुर का कहना है कि बर्फबारी के कारण लाहुल-स्पीति के मियाड़ घाटी के छालिंग गांव में महिला के गंभीर रूप से बीमार होने की सूचना उन्हें मिली थी। ऐसे में उनका यह कत्र्तव्य था कि वह हर हाल में उक्त महिला को एयरलिफ्ट करवाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...