हेरोइन व सिरिंज के साथ महिला व चार युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

नशे के काले कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ मंडी पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। ताजा मामले की बात की जाए तो सदर थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंडी शहर में एक महिला सहित चार युवकों को हेरोइन व सिरिंज के साथ धर दबोचा है। यह सभी लोग मंडी शहर में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना की टीम ने मंडी शहर के पड्डल गुरुद्वारा मोहल्ला में एक मकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला और चार युवकों को 13.7 7 ग्राम हेरोइन व सिरिंज सहित रंगे हाथों पकड़ा।

यह सभी लोग पड्डल गुरुद्वारा मोहल्ला किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस इन सभी आरोपियों को पकड़कर सदर थाना ले गई है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड हासिल कर इनसे पूछताछ की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नशे के काले कारोबार में संलिप्त अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा और मंडी पुलिस की कार्यवाही ऐसे अपराधियों पर आगे भी जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...