हिमाचल : YouTube देखकर 16 वर्षीय किशोर ने पाइप में भरा बारूद, ब्लास्ट होने से मौत

--Advertisement--

Image

चंबा, 04 नवंबर – भूषण गुरुंग

जनपद में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां खेल-खेल में एक 16 वर्षीय किशोर की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक गहरी पुलिस चौकी के तहत किशोर ने करीब 40 से 45 दिन पूर्व यू-ट्यूब देखकर एक साधारण पाइप में बारूद भरा। जिसके बाद उसने उसमें कुछ लोहे के कण व अन्य सामान भी डाल दिए।

इसी दौरान किशोर ने फिर यू-ट्यूब देख कर बारूद से भरी पाइप में पीछे से आग लगा दी ताकि छर्रे आगे निकल सकें। देखते ही देखते पाइप में भरा बारूद ब्लास्ट हो गया। जिससे वह उसकी चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया।

वहीं डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत के चलते डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...