हिमाचल CM सुक्खू-प्रतिभा सिंह आज जाएंगे दिल्ली

--Advertisement--

कल बेंगलुरु में होने वाली CWC की रैली में शामिल होंगे, 29 दिसंबर को होगी वापसी

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले 5 दिन तक शिमला में नहीं मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू आज शिमला से दिल्ली रवाना होंगे और रात में दिल्ली में रुकंगे। दिल्ली से वह कल बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर बाद बेंगलुरु में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी बैठक (CWC) में शामिल होंगे।

CM सुक्खू 27 दिसंबर को बेंगलुरु में कांग्रेस पार्टी की रैली में शामिल होंगे। सीएम उसी दिन वापस दिल्ली लौटेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू 28 दिसंबर को दिल्ली में ही रुकेंगे। इस दिन वह केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। 29 दिसंबर को वह वापस शिमला लौटेंगे।

बता दें कि कर्नाटक के बेलगांम गांव में 1924 में एक अधिवेशन हुआ था। इसमें ही महात्मा गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। इस अधिवेशन की एक शताब्दी के मौके पर कांग्रेस पार्टी कल CWC और परसों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बड़ी रैली करने जा रही है।

प्रतिभा सिंह भी CWC में शामिल होने बेंगलुरु जाएंगी

वहीं हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी CWC के लिए आज दिल्ली और कल बेंगलुरु पहुंचेंगी। प्रतिभा सिंह भी CWC मीटिंग में शामिल होंगी।

कांग्रेस को मजबूत बनाने पर होगी चर्चा

CWC में देशभर में कांग्रेस की मजबूती को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष हिमाचल में नया संगठन बनाने को लेकर सीनियर नेताओं से चर्चा कर सकते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...