हिमाचल से तस्करी कर पंजाब ले जाई जा रही थी लकड़ी, वन विभाग ने जब्त किए 12 वाहन

--Advertisement--

हिमाचल से तस्करी कर पंजाब ले जाई जा रही थी लकड़ी, वन विभाग ने जब्त किए 12 वाहन

ऊना – अमित शर्मा

प्रदेश में चुनावों का दौर समाप्त हो गया है परन्तु प्रदेश से पड़ोसी राज्य पंजाब को लकड़ी की अवैध तस्करी का खेल समाप्त नहीं हो पाया है। वन विभाग ने एक बार फिर वन सम्पदा से भरे वाहन पकड़ने में सफलता हासिल की है।

वन विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाए हुए थे, जिसमें अलोह गांव में नाका टीम का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी भरवाईं किशोरी लाल तथा गगरेट के नजदीक नाका टीम का नेतृत्व वन मंडल अधिकारी ऊना सुशील राणा स्वयं कर रहे थे।

वन विभाग को इन नाकों में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वन विभाग द्वारा अलोह से होशियारपुर की तरफ जा रहे 7 वाहनों को तथा गगरेट में नाके के दौरान होशियारपुर की तरफ जा रहे 5 वाहनों को जांच के लिए रोका गया तथा वाहनों में लदी वन सम्पदा के निर्यात संबंधी दस्तावेजों की मांग की।

इस सम्बन्धी कोई भी दस्तावेज न दिखाने पर विभाग द्वारा कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी 12 वाहनों को जब्त कर कब्जे में लिया गया है। विभाग द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है तथा जब्त वाहनों को वन थाना परिसर टटेहड़ा में पहुंचा दिया गया है। वन मंडल अधिकारी ऊना सुशील राणा द्वारा मामले कि जांच के आदेश दिए गए हैं।

वन मंडल अधिकारी ऊना सुशील राणा के बोल

वन मंडल अधिकारी ऊना सुशील राणा ने बताया कि विभाग द्वारा इस प्रकार के मामलों में सख्ती से निपटा जाएगा। प्रदेश की वन सम्पदा को प्रदेश से बाहर अवैध तरीके से नहीं जाने दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...