हिमाचल: विदेश में नाैकरी के लिए दुबई-आबुधाबी हिमाचलियों की पहली पसंद, मिले इतने आवेदन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल के युवा दुबई, आबुधाबी में नौकरी करना चाहते हैं। इसका खुलासा जिला रोजगार विभाग के पास गूगल फॉर्म में किए गए आवेदन से हुआ है। 50 युवाओं ने यूएई की राजधानी दुबई और आबुधाबी में नौकरी करने के लिए दिलचस्पी दिखाई है। युवाओं ने विभाग की गूगल फॉर्म में भरकर यह आवेदन किया है।

जानकारी के अनुसार गूगल फॉर्म के जरिये विभाग के कार्यालय में 50 आवेदन हुए हैं। इनमें से 46 युवा चंबा के हैं। कांगड़ा जिले के दो युवाओं ने आवेदन किया है। इसके अलावा मंडी और कुल्लू जिले से भी एक-एक युवा ने आवेदन किया है। हालांकि, विभाग की ओर से प्रदेश की समस्त रोजगार कार्यालयों से यह डाटा एकत्रित किया जाना है। बहरहाल, सरकार के आगामी आदेशों के बाद ही यह संख्या कितनी पहुंचती है, इस बारे में जानकारी मिल सकती है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को यूएई में नौकरी के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके लिए विभाग ने अक्तूबर में आवेदन मांगे थे। वर्तमान में भी युवा आवेदन कर रहे हैं। श्रम रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग के विदेश मंत्रालय पंजीकृत एजेंसी से भर्ती की मांग प्राप्त हुई है। इसमें युवाओं को 22,800 से लेकर 1,14,450 रुपये वेतन दिया जाएगा। प्रदेश भर से युवा इसमें भाग ले सकेंगे।

जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि विभाग के पास गूगल फाॅर्म के जरिये 50 आवेदन पहुंचे हैं। इसमें चंबा के 46, कांगड़ा के 2 और कुल्लू और मंडी से एक-एक आवेदन आया है। सरकार के आदेशों के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...