हिमाचल में 318 नए कोरोना पॉजिटिव, 1379 पहुंचा सक्रिय मरीजों का आंकड़ा

--Advertisement--

हिमाचल में सक्रिय कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1379 पहुंच गया है। कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को बीमारी के प्रति एहतियात करने को कहा गया है।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। सोमवार को प्रदेश में 4965 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें से 318 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। साथ ही सक्रिय कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1379 पहुंच गया है।

कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को बीमारी के प्रति एहतियात करने को कहा गया है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. गोपाल बैरी ने बताया कि कोरोना को लेकर अस्पताल में प्रर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का स्वास्थ्य ठीक है।

सोमवार को जिला मंडी में सबसे ज्यादा 75, कांगड़ा 53, हमीरपुर 51, बिलासपुर 30, शिमला 24, सिरमौर और सोलन में 23- 23, चंबा19, कुल्लू 11, किन्नौरछह, लाहौल स्पीति में तीन नए मामले आए हैं।

किस जिले में कितने सक्रिय मरीज

जिला मंडी में 267, कांगड़ा 263, हमीरपुर 198, शिमला 176, बिलासपुर 143, सोलन 87, कुल्लू 78, चंबा 69, सिरमौर 65, किन्नौर 15, लाहौल स्पीति 10 और ऊना 8 एक्टिव मरीज हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...