हिमाचल में 1 नौसेना एनसीसी इकाई का ‘शतुद्री वंदन’ सेलिंग अभियान शुरू

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश की 1 नौसेना एनसीसी इकाई बिलासपुर द्वारा बहुप्रतीक्षित ‘शतुद्री वंदन’ सेलिंग अभियान का शुभारंभ किया गया। इस विशेष कैंप का नेतृत्व इकाई के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार कर रहे हैं। इस अभियान में चार राज्यों से 70 एनसीसी कैडेट्स ने रिपोर्ट किया।

सभी कैडेट्स के आगमन पर उनका स्वागत किया गया तथा उनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। इसके बाद कमांडिंग ऑफिसर ने सभी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण एनसीसी कैडेट्स को नेतृत्व, टीम भावना और समुद्री जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता प्रदान करता है। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, जोश और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि ऐसे अभियानों से कैडेट्स में न केवल साहस और आत्मविश्वास का विकास होता है, बल्कि समाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है। इस अभियान के अंतर्गत 16 सितम्बर को बिलासपुर के सतलुज नदी में फ्लैग-ऑफ समारोह आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत उपायुक्त बिलासपुर द्वारा की जाएगी।

जिसके बाद कैडेट्स सतलुज नदी में नौकायन यात्रा की शुरुआत करेंगे। बोट्स के साथ यह सेलिंग अभियान कंदरौर तक जाएगा। वहां पहुंचकर कैडेट्स एक जन-जागरूकता रैली भी करेंगे, जिसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करना होगा।

बिलासपुर नौसेना एनसीसी द्वारा इस तरह का सेलिंग अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिससे राज्य के युवाओं में अनुशासन, साहस और सामाजिक चेतना का नया संचार होगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर चीफ इंस्ट्रक्टर पंकज, ट्रेनिंग चीफ देवेश, रमन, कपिल, धीरज, रघुवीर, साहिल, अभिनव, करुणेश, जी सी आई अंकिता, ए एन ओ अब्दुल मजीद, देवराज मन्हास, लिपिक उदित व विवेक उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...