हिमाचल में हरियाणा के तीन युवक 61.6 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार, दो की उम्र 17 साल

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 18 जुलाई – नरेश कुमार

हिमाचल में नशे की रोकथाम को लेकर सरकार और पुलिस जागरूकता के मकसद से विशेष अभियान चला रही है। लेकिन नशा माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

ताजा मामले में मंडी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम (SIU) ने मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में हरियाणा के तीन युवकों से 61.6 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

हैरानी की बात यह है कि इन तीनों में से दो युवक महज 17 वर्ष के हैं, जबकि तीसरा युवक 21 वर्ष का है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवा वर्ग किस हद तक  नशे के जाल में फंस चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम ने देर रात ढांगू क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान ढांगू के समीप एक कार (HR98E-2773) से 61.6 ग्राम हीरोइन/चिट्टा बरामद किया।
वहीं,

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान हरदीप (21) पुत्र मुकेश शर्मा हाउस नंबर 519 जिला करनाल हरियाणा, तथा दो 17 वर्षीय नाबालिग तहसील गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा के रहने वाले  है।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...