हिमाचल में हथियार के दम पर रोकी पुलिस की गाड़ी, चाबी छीनी और आरोपी को छुड़ा ले गई भीड़

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के कुपवी थाना क्षेत्र में बिशु मेले के दौरान पुलिस कांस्टेबल से ऑन ड्यूटी मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने थाना कुपवी में तैनात कांस्टेबल दिनेश की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 27 अप्रैल को कुपवी बाजार में पेश आई है। जब कांस्टेबल दिनेश कुपवी विशु मेले में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक युवक काकू और उसके 3-4 अन्य साथियों को जोर-जोर से चिल्लाते देखा।

इसपर कांस्टेबल दिनेश ने इन्हें रोका और जोर जोर से चिल्लाने का कारण पूछा। कोई सही जवाब न मिलने के कारण इन्हें जोर जोर से न चिल्लाने की हिदायत दी। इस पर आरोपियों ने कांस्टेबल से बुरा बर्ताव किया और हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान कांस्टेबल की वर्दी के दो बटन टूट गए।

इसके बाद पुलिस कांस्टेबल ने एक आरोपी को पकड़कर मेला स्थल पर मौजूद एसएचओ के सामने पेश किया। एसएचओ ने आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन से थाने ले जाने का प्रयास किया, लेकिन थाने के रास्ते में भीड़ इकट्ठा हो गई। काकू नाम के व्यक्ति ने एक हाथ में पत्थर और दूसरे में तेजधार हथियार ‘डांगरा’ लेकर पुलिस वाहन को रोक दिया। उसने पुलिस की गाड़ी की चाबी छीन ली और भीड़ ने आरोपी को छुड़ा लिया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

वहीं, पुलिस ने अब मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कांस्टेबल की शिकायत पर भारतीय न्याय सहिंता की विभिन्न धाराओं 132, 126(2), 121(1), 191(2), 191(3), 190 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि चौपाल में विशु मेले के दौरान एक पुलिस जवान से बदसलूकी और मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...