हिमाचल में सात HAS अफसर बदले, तीन बागी विधायकों के हलकों के SDM तबदील

--Advertisement--

शिमला, 13 मार्च – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने तीन बागी व अयोग्य ठहराए गए विधायकों के चुनावी हलकों के एसडीएम बदल दिए हैं।

बगावत करने वाले राजेन्द्र राणा, चैतन्य शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल के निर्वाचन क्षेत्रों के एसडीएम को बदल दिया गया है। सुक्खू सरकार ने बुधवार शाम सात एचएएस अधिकारियों के तबादला सम्बंधी अधिसूचना जारी की है।

इसके मुताबिक चैतन्य शर्मा के गगरेट हल्के के एसडीएम शशि पाल शर्मा को चुराह का एसडीएम लगाया गया है।

राजेन्द्र राणा के सुजानपुर हल्के के एसडीएम राजकुमार-2 को करसोग का एसडीएम तैनात किया गया है।

इंद्रदत्त लखनपाल के बड़सर हल्के के एसडीएम डॉक्टर रोहित शर्मा अब सुजानपुर के नए एसडीएम होंगे।

धर्मपुर के एसडीएम राजेंद्र कुमार गौतम को बड़सर का एसडीएम लगाया गया है।

चुराह के एसडीएम जोगिंदर पटियाल धर्मपुर के एसडीएम होंगे।

करसोग के एसडीएम नरेंद्र सिंह को मंडी का आरटीओ नियुक्त किया गया है।

वही मंडी के आरटीओ रहे सोमिल गौतम अब गगरेट के नए एसडीएम होंगे।

बता दें कि सुक्खू सरकार ने बीते पांच मार्च को तीन अन्य बागी विधायकों के हलकों के एसडीएम बदले थे।

धर्मशाला से अयोग्य ठहराए गए विधायक सुधीर शर्मा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर और कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो के निर्वाचन हल्कों के एसडीएम बदले गए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...