हिमाचल में लॉकडाउन नहीं : मुख्यमंत्री

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लॉकडाउन से जुड़ी कई फेक खबरें वायरल हो रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इन खबरों का खंडन किया है।

उन्होंने लॉकडाउन संबंधी वायरल हो रही खबरों को असत्य और भ्रामक बताया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को शिमला में कोरोना को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के बाद यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में लॉकडाउन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया तय नहीं करेगा कि प्रदेश में लॉकडाउन लगाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में बेड कैपेसिटी बढ़ाने पर काम किया जा रहा है, वहीं अगर प्रदेश में कहीं भी डॉक्टर की कमी होती है तो उसे भी पूरा करने पर प्रदेश सरकार काम कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...