हिमाचल में लागू करें यह एक्ट, राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से की गुजारिश

--Advertisement--

दिल्ली – नवीन चौहान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब सामाजिक भेदभाव को मिटाने को लेकर पार्टी के नेतृत्व वाली हिमाचल तथा तेलंगाना सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि जातीय भेदभाव समाप्त किए बिना तरक्की सम्भव नहीं है, इसलिए वेमुला एक्ट लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज में सभी वर्गों के लिए अवसर होने चाहिए और किसी के साथ भेदभाव नहीं हो, इसलिए हिमाचल तथा तेलंगाना सरकार को अपने यहां भेदभाव मिटाने वाले वेमुला एक्ट को लागू करना चाहिए। राहुल गांधी ने पहले कर्नाटक सरकार को भी इसी तरह का पत्र लिखा था।

उन्होंने कहा “जब तक हर छात्र को बिना भेदभाव के सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर नहीं मिलेगा, तब तक हमारी शिक्षा व्यवस्था सभी के लिए न्यायपूर्ण नहीं हो सकती। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखने के बाद मैंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जी को पत्र लिखकर ‘रोहित वेमुला एक्ट’ लागू करने का आग्रह किया है।”

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर बच्चे को शिक्षा तक समान पहुंच दिलाने और जातीय भेदभाव को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...