हिमाचल में युवा कांग्रेस मजबूत, 68 सीटों पर जीत हासिल कर बनाएंगे सरकार : निगम भंडारी

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एस पी क्यूलो माथास

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने अपने निवास स्थान पांगी में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि कुछ दिनों से प्रदेश में आम आदमी पार्टी के दस्तक देने को लेकर लगातार मीडिया व सोशल मीडिया पर खबरें सामने आ रही हैं जबकि आम आदमी पार्टी का प्रदेश मे कोई बड़ा वजूद नहीं है और न ही इस पार्टी का प्रदेश की राजनीति में कोई असर पड़ेगा।

आम आदमी पार्टी केवल देश की अर्थव्यवस्था को नुक्सान पहुंचाने वाले घोषणा पत्र के माध्यम से देश के आम जनमानस को ठगने का काम कर रही है।

निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश के अंदर युवा कांग्रेस व कांग्रेस के मुख्य संगठन से भी कुछ कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी का दामन थाम चुके हैं जिसका उन्हें भी दुख है।

उन्होंने कहा कि यह चुनावी वर्ष है और ऐसा हर चुनावी वर्ष में देखने को मिलता है। ज़ब संगठन के अंदर कार्यकर्ता अपनी बात को संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष रखे बिना अपनी राजनितिक लाभ को देखते हुए दूसरे संगठनों मे चले जाते हैं जो स्वस्थ राजनीति के लिए सही नहीं है।

नेगी ने कहा कि प्रदेश में युवा कांग्रेस व कांग्रेस का मुख्य संगठन अभी भी मजबूत है और सब मिलकर आगामी विधानसभा चुनावों मे 68 सीटों को जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर प्रदेश को विकास की ओर ले जाने का काम करेंगे।

निगम भंडारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश मेहनतकश प्रदेश है, यहां आम आदमी पार्टी की मुफ्त वाली घोषणाएं नहीं चलेंगी। प्रदेश के लोग आम आदमी पार्टी व जनविरोधी नीतियों वाली भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों मे दरकिनार कर कांग्रेस की सरकार को चुनेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...