हिमाचल में फूलों से लदे कचनार के वृक्ष बढ़ा रहे हैं जंगलों की शोभा, आयुर्वेद में सबसे उत्तम औषधि

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जुन्गा क्षेत्र के जंगलों में इन दिनों फूलों से लदे कचनार के वृक्ष जंगलों की शोभा बढ़ा रहे है। कचनार की सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भरपूर है। आयुर्वेद में कचनार का उपायोग विभिन्न रोगों की दवाई बनाने के लिए किया जाता है।

गौर रहे कि कचनार के वृक्ष जंगलों में स्वतः ही उगे होते हैं, जिसमें बसंत ऋतु में लगने वाली पंखुड़ियां व फूल का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जियों के लिए किया जाता है। जोकि विषैले तत्व से रहित व जैविक गुणों से भरपूर है।

कचनार, जिसे लोग स्थानीय भाषा में करयालटी भी कहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका उपयोग सब्जी व रायता बनाने के लिए किया जाता है। कचनार की कलियों का आचार बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ औषधि का काम भी करता है।

आयुर्वेद विशेषज्ञ डाॅ. विश्वबंधु जोशी के बोल 

आयुर्वेद विशेषज्ञ डाॅ. विश्वबंधु जोशी के अनुसार कचनार की सब्जी औषधीय गुणों से भरपूर है और कचनार की छाल का उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं के बनाने में भी किया जाता है। इनका कहना है कि कचनार की छाल शरीर के किसी भाग की गांठ को गलाने में सबसे उत्तम औषधि है। इसके अतिरिक्त रक्त विकार, त्वचा रोग जैसे खाज-खुजली, एग्ज़िमा, फोड़े-फुंसी के उपचार में इसकी छाल उपयोग में लाई जाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...