हिमाचल में प्री मानसून बारिश 15 जून से, आगामी तीन दिन प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट

--Advertisement--

तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट, 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

शिमला – नितिश पठानियां

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दस जून से सभी भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि राज्य में 15 जून के बाद प्री मानसून की बारिश का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में पहली से छह जून के दौरान सामान्य से 45 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि में 10.8 एमएम बारिश को सामान्य माना गया है।

पहली से छह जून के बीच 15.6 एमएम बारिश दर्ज हुई। कांगड़ा, मंडी, शिमला और ऊना जिला में सामान्य से कम बारिश हुई। कांगड़ा में सामान्य से 17 फीसदी, मंडी में तीन, शिमला में 28 और ऊना में 15 फीसदी कम बारिश हुई।

जिला बिलासपुर में सामान्य से 130, चंबा में 31, हमीरपुर में चार, किन्नौर में 57, कुल्लू में 28, लाहुल-स्पीति में 219, सिरमौर में 69 और सोलन में 59 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...