हिमाचल में दिव्यांग एक्ट-2016 लागू, पर नियम के तहत नहीं हो रहा काम

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था की मासिक बैठक का आयोजन भूतनाथ मंदिर परिसर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था की जिला प्रधान हेमलता पठानिया ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिव्यांग एक्ट 1995 को संशोधित कर के नया दिव्यांग एक्ट 2016 बनाया है, जिसमें दिव्यांगों के लिए बहुत से प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चीफ कमिश्नर व राज्य सरकार को राज्य आयुक्त की नियुक्तियां करनी चाहिए, लेकिन अभी तक यह नियुक्तियां नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग एक्ट 2016 हिमाचल सरकार ने लागू तो कर दिया है लेकिन उस हिसाब से कार्य नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग संस्था सरकार से मांग करती हैं कि हिमाचल के सभी जिलों में विशिष्ट कोर्ट गठित किया जाए ताकि दिव्यांगों की समस्याओं को जल्दी से निपटाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...