हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में लुढ़की UK नंबर की कार, 3 की गई जान

--Advertisement--

शिमला, 12 मार्च – नितिश पठानियां

ठियोग उपमंडल के बलसन क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में 4 लोग सवार थे। इसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

तीनों के शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि एक अभी भी लापता है। पुलिस ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है।स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को सड़क तक पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा बलसन क्षेत्र में धनोट के बंधु ढांक के समीप लगभग पौने 4 बजे पेश आया है। कार (UK07Z-9695) नंबर गहरी खाई में लुढ़क गई। खाई गहरी होने की वजह से शवों को निकालने में कठिनाई आ रही है। फ़िलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हुई है। चौथे व्यक्ति का अभी सुराग नहीं लग पाया है।

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा के बोल 

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के मामलो कि जांच की जा रही है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि तीनों मृतक उत्तराखंड के रहने वाले है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...