हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, राहुल-प्रियंका से मिलकर नाम फाइनल करेंगे CM सुक्खू

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल विस्तार करने को तत्पर हैं। कैबिनेट विस्तार को लेकर वह मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में मंत्रियों के नाम फाइनल कर लिए जाएंगे।

ऐसा संभावित है कि मंत्रिमंडल विस्तार करने को लेकर कांग्रेस आलाकमान की हरी झंडी लेकर ही मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली से शिमला लौटेंगे।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश का मंत्रिमंडल विस्तार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक उपक्रमों में नियुक्तियां करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाम पर चर्चा होगी।

विधानसभा चुनाव के दौरान जिन कार्यकर्ताओं ने सक्रियता से पार्टी के लिए काम किया था, ऐसे नेताओं को निगम-बोर्ड में होने वाली नियुक्तियों में प्राथमिकता के आधार पर स्थान दिया जाएगा।

कौन होंगे भाग्यशाली चेहरे

प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कांग्रेस के कौन से भाग्यशाली चेहरे होंगे, इसपर चर्चा तेज हो चुकी है। प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिला से इस समय प्रो. चंद्रकुमार ही एकमात्र मंत्री हैं, ऐसे में कांगड़ा जिला से एक विधायक का मंत्री बनना तय है।

देखना ये है कि कांग्रेस आलाकमान संभावित चेहरों यादवेंद्र गोमा, सुधीर शर्मा, संजय रतन में से किसके नाम पर मोहर लगाती है।

इसके अलावा, बिलासपुर जिले से कांग्रेस के एकमात्र विधायक राजेश धर्माणी को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। देखने वाली बात होगी कि अब होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश धर्माणी जगह मिलती है या नहीं।

निगम-बोर्ड नियुक्तियों में सुक्खू को खुला हाथ मिलेगा

कांग्रेस एक दशक से अधिक समय बाद शिमला नगर निगम की सत्ता में वापस लौटी है। ऐसी चर्चा हो रही है कि कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को नगर निगम में महापौर और उप-महापौर नियुक्त करने की स्वतंत्रता प्रदान करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...