हिमाचल में किसके सिर सजेगा युवा कांग्रेस का ताज, अखिल अग्निहोत्री व छत्तर सिंह सबसे आगे

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनाव समाप्ति की ओर है। शुक्रवार को शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। चुनाव परिणामों के बाद प्रदेशाध्यक्ष के नाम का खुलासा करीब दो से तीन सप्ताह के भीतर होने की उम्मीद है। इस चुनाव में जिला और ब्लॉक स्तर पर भी नेतृत्व की स्थिति साफ हो जाएगी।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सबसे प्रबल दावेदारों में ऊना के अखिल अग्निहोत्री और रोहडू के छत्तर सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। हालांकि, छत्तर सिंह को अपनी उम्मीदवारी को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि उनकी जन्मतिथि को लेकर संगठन के कोर्ट (फेम) में इसे चुनौती दी गई है। अगर फैसला छत्तर सिंह के खिलाफ आता है, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।

युवा कांग्रेस के इस चुनाव में कुल 15 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की थी, लेकिन कुछ उम्मीदवारों की जन्मतिथि अधिक होने के चलते उन्हें पहले ही रेस से बाहर कर दिया गया। इनमें बिलासपुर के रजनीश मेहता और कांगड़ा के जतिंद्र जीतू का नाम शामिल है।

वर्तमान में मैदान में डटे प्रमुख उम्मीदवारों में अखिल अग्निहोत्री, छत्तर सिंह, सिरमौर के राहुल चौहान, मंडी के तरुण ठाकुर, और चंबा के चंद्रमनी शामिल हैं। इसके अलावा, प्रदेश के विभिन्न जिलों से चार महिला उम्मीदवार भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं, हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि इन महिला उम्मीदवारों को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना जा सकता है।

छत्तर सिंह 2022-24 के दौरान एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं, जबकि अखिल अग्रिहोत्री वर्तमान में प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। राहुल चौहान महासचिव, चंद्रमनी प्रदेश सचिव और तरुण ठाकुर जिला मंडी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।

सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ सबसे ज्यादा वोट हासिल करना ही काफी नहीं होगा। टॉप-थ्री उम्मीदवारों का कांग्रेस संगठन द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवार को प्रदेशाध्यक्ष के रूप में चुना जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...