हिमाचल में एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मसार, सल्लेवाल में नाली के साथ मिला नवजात बच्ची का शव

--Advertisement--

Image

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा नालागढ़ के सिविल अस्पताल, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, जाँच शुरू, पुलिस आसपास के सीसीटीवी व गर्भवती महिलाओं की कर रही है जाँच।

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिकक्षेत्र नालागढ़ में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है नालागढ़ के तहत सल्लेवाल गांव के एक नाली के पास नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस ने मौके का जायजा लिया और पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी नालागढ़ मानवेंद्र ठाकुर ने कहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सल्लेवाल में एक नाले के पास नवजात बच्ची का शव पड़ा है।

जिसको लेकर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया और नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भेज दिया है और पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और साथ ही आसपास की गर्भवती महिलाओं के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...