हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर और अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी पर जानलेवा हमला, मुंह ढके थे हमलावर, चार आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी एवं एक्साइज इंस्पेक्टर जॉनी चौधरी पर जानलेवा हमले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब जॉनी चौधरी नालागढ़ में हिमाचल प्रदेश की अंडर-17 कुश्ती टीम के खिलाड़ियों के ट्रायल ले रहे थे। ट्रायल के दौरान किसी खिलाड़ी के चयन (सिलेक्शन) को लेकर विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि ज़ब कुश्ती खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जा रहे थे उसी समय करीब आधा दर्जन हमलावर मुंह बांधकर वहां पहुंचे और उन्होंने तेजधार हथियारों और डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में जॉनी चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के बोल

बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि जॉनी चौधरी वर्तमान में मंडी जिला में एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और हिमाचल कुश्ती संघ के कोच भी हैं। उन पर हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला आपसी विवाद के चलते हुआ। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को भी कानून के तहत कार्रवाई में शामिल किया गया है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को नालागढ़ अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी, ताकि घटना में शामिल अन्य पहलुओं और संभावित साजिश का खुलासा किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व...

धर्मशाला बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार

हिमखबर डेस्क अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ लगते सुधेड़-चढ़ी रोड़...

पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी...

पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब काऊंसलिंग से पहले देना होगा फिजिकल टैस्ट

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के उपमंडल डोडरा-क्वार में पशु मित्र...