हिमाचल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.23 करोड़ की जब्ती

--Advertisement--

शिमला, 11 अप्रैल – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव और उप-चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस और आयकर विभाग द्वारा 7,23,13,120 रुपये की अवैध शराब, नकदी, आभूषण आदि जब्त किए गए हैं।

यह जानकारी यहां निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य आबकारी एवं कराधान, पुलिस और अन्य विभागों ने 5.12 करोड़ रुपये मूल्य की 356195 लीटर शराब जब्त की है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस विभाग ने अब तक 53.8 लाख रुपये की 27 किलोग्राम चरस, 97.82 लाख रुपये कीमत की 1.40 किलोग्राम हेरोइन तथा 21.66 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 3.35 लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण भी जब्त किये जा चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...