हिमाचल में अवैध खनन पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, हाईवे पर सामग्री फैंक भागा खनन माफिया

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में वन विभाग ने खनन माफिया के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है। कालाअंब-पांवटा साहिब नैशनल हाईवे-07 पर वन मंडल नाहन के तहत आने वाली 2 रेंजों की टीमों ने संयुक्त रूप से अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

विभाग की इस अचानक हुई छापेमारी से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय के सख्त निर्देशों पर नाहन और कोलर रेंज की टीमें मंगलवार-बुधवार रात करीब 1 बजे ही सड़कों पर उतर आईं।

वन मंडलाधिकारी अवनी भूषण राय खुद भी इस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। सुबह 7 बजे तक चले इस अभियान के तहत टीमों ने एक साथ अलग-अलग इलाकों कटासन, दोसड़का, सैनवाला और कालाअंब क्षेत्रों में नाकेबंदी की।

वन विभाग की यह कार्रवाई इतनी गुप्त और अचानक थी कि अवैध खनन सामग्री ले जा रहे वाहन चालकों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कार्रवाई की भनक लगते ही माफिया में अफरा-तफरी मच गई।

खुद को घिरता देख कई टिप्पर और डंपर चालक अवैध रूप से ले जा रहे रेत, बजरी और पत्थरों को नैशनल हाईवे पर ही फैंककर वाहनों समेत मौके से फरार हो गए। सैनवाला, आमवाला और मोगीनंद क्षेत्रों में हाईवे के किनारे कई जगह इन खनन सामग्रियों के ढेर पड़े मिले।

वन विभाग ने इस मामले की सूचना तुरंत संबंधित पुलिस थानों को भी दे दी है। इस सघन चैकिंग अभियान के दौरान वन विभाग की टीमों ने लगभग 100 वाहनों की चैकिंग की, जिसमें से 8 वाहनों को अवैध खनन के चलते कब्जे में लिया है, जबकि एक वाहन को मौके पर कंपाऊंड किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...