हिमाचल में अनुबंध कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! दो साल का कॉन्ट्रैक्ट पूरा करने वाले होंगे नियमित

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में 31 मार्च तक दो साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को सरकार नियमित करेगी। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए थे।सभी विभाग इसके लिए औपचारिकता पूरी कर रहे हैं।

करीब 3 हजार कर्मचारी नियमित होंगे। सबसे ज्यादा कर्मचारी शिक्षा, स्वास्थ्य, जल शक्ति और लोकनिर्माण विभाग में नियमित होंगे। कार्मिक विभाग की ओर से पहले ही निर्देश जारी किए गए थे कि वह अनुबंध कर्मचारियों का श्रेणीवार ब्योरा जुटाए।

नियमित करने से पहले दस्तावेजों की होगी जांच

नियमितीकरण के बाद प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में तबादला भी किया जा सकेगा। फील्ड से निदेशालय स्तर पर अनुबंध कर्मचारियों का पूरा ब्यौरा आने के बाद नियमित करने के लिए विभागीय स्तर पर एक कमेटी गठित होगी। इस कमेटी द्वारा नियमित करने से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेजों को जांचा जाएगा। उसके बाद नियमितिकरण के आदेश जारी किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसा, 46 घायल; चालक समेत 13 अस्पताल में भर्ती

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसे में 46 लोग...